नमस्कार आपका "खबरे दुनिया भर की" में आपका स्वागत।दुनिया को कोरोना देने वाले चीन में एक वायरस ने दस्तक दी है। कोरोना संकट के बीच आयी
चीन से यह खबर ने, दुनिया को एक बार फिर से डरा दिया है।चीन में एक और संक्रामक बीमारी ने पैर पसारने शुरू कर दिए है।अब तक इस बीमारी में 7 लोगो की जान ले ली है जब कि 60 लोग इस संक्रामक बीमारी से ग्रसित है।
ग्लोबल टाइम्स के खबर के मुताबिक पूर्वी चीन के जियांग शु और अन्हुई प्रान्त में दर्ज़नो लोग इस वायरस के कारण बीमार हो रहे है, यह वायरस एक कीड़े के काटने के कारण से फैल रहा है।
न्यूज़ एजेंसी P T I के मुताबिक चीन में इस संक्रामक बीमारी ने 7 लोगो की जान ले ली है, इसके अलावा 60 अन्य लोग चीन में इससे संक्रमित हो चुके है।साथ हीस नए रोग से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने की आशंका को देखते हुवे अलर्ट जारी कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पुर्वी चीन के जियांग शू प्रान्त में इस साल के पहले छमाही में 37 से ज्यादा लोग SFTS वायरस से संक्रमित हुवे थे, इसके बाद 23 लोग पूर्वी चीन के अनहुई प्रान्त में संक्रमित पाए गए और अब यह आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरस से पीड़ित एक महिला में पहले बुखार, खाँसी जैसे लक्षण दिखाई दिए, उसके बाद डॉक्टरों ने जांच में पाया कि उसके शरीर मे leucocyte और platelets कम हो गए है, हालांकि 1 महीने के इलाज के बाद महिला को छुट्टी दे दी गयी, परंतु यह बीमारी मनुष्य जाति के लिए बहुत बड़ा संकट साबित हो सकता है।

0 Comments