जी हाँ, आपको बता दे कि सुपरस्टार अमिताभ बच्चन समेत अभिषेक, ऐश्वर्या व बेटी आराध्या भी अब कोरोना की चपेट में है।  
सर्वप्रथम, श्री अमिताभ बच्चन जी ने 11 जुलाई 2020 10:52 PM  को अपने ट्विटर एकाउंट में स्पष्ट शब्दों में जानकारी देते हुवे कहा कि "वे कोरोना से संक्रमित है, तथा नानावटी हॉस्पिटल में एडमिट है। तथा बीते 10 दिन में उनके संपर्क में आये लोगो से अनुरोध किये है कि वे भी अपनी कोरोना की जांच करवाएं।"  हल्के लक्षणों को नज़र अंदाज़ न करते हुवे बच्चन परिवार ने बहुत ही समझदारी के साथ कोरोना की जांच करवाई जहाँ जांच के प्रथम चरण में ही श्री अमिताभ बच्चन व अभिषेक बच्चन के कोरोना की पुष्टि हो गयी। 
कोरोना की पुष्टि होते ही कई जाने माने हस्तियों ने तथा लाखो फैंस ने शीघ्र स्वस्थ होने की दुआएं की है। जिसके लिए श्री अमिताभ जी ने आभार प्रकट किए है।


प्रथम चरण में श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन व बेटी आराध्या के कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आयी थी परंतु दूसरे चरण में दोनों में ही कोरोना के लक्षण देखे गए। जबकी घर के ही अन्य सदस्य श्रीमती जया बच्चन व श्वेता बच्चन पूर्ण रूप से कोरोना नेगेटिव पाए गए।
इस पूरे संदर्भ में श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन व बेटी आराध्या बच्चन को home क्वारंटाइन किया गया है जबकि श्री अमिताभ बच्चन व श्री अभिषेक बच्चन जी हॉस्पिटल में ही है जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है।

 अब सवाल यह उठता है कि :-
 क्या होम क्वारंटाइन परिवार के अन्य सदस्यों के लिए सुरक्षित है?

श्री अमिताभ बच्चन द्वारा किये गए ट्वीट